Thu. Apr 25th, 2024

अंजली राज बनी बनियापुर मुखिया संघ का अध्यक्ष,राजीव राम उपाध्यक्ष

Share this News

अंजली राज बनी बनियापुर मुखिया संघ का अध्यक्ष,राजीव राम उपाध्यक्ष

संवाददाता – नवनीत मिश्रा

बनियापुर (सारण) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब विभिन्न सांगठनिक निकायो का चुनाव किए जा रहे है। बनियापुर मुखिया संघ का चुनाव सभी मुखिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे सर्वसम्मति से किया गया।संघ बनियापुर मुखिया संघ का अध्यक्ष सहाजितपुर की मुखिया अंजली राज को चुना गया,उपाध्यक्ष धनगरहा पंचायत के मुखिया राजीव कुमार ,सचिव मनिकपुरा पंचायत की मुखिया रीता सिंह,महासचिव धवरी पंचायत की मुखिया अनिता

देवी,कोषाध्यक्ष बनियापुर के मुखिया मेराज अहमद,मीडिया प्रभारी कराह के मुखिया अरुण दास को बनाया गया।बैठक बनियापुर स्थित पूर्व अध्यक्ष स्व राजेंद्र सिंह के आवास पर किया गया।जहा मुखिया संघ सभी सदस्यों ने इस चुनाव को लेकर प्रसन्नता व्यक्त किया।मौके पर सहाजितपुर मुखिया पति मुन्ना सिंह ने संघ को सशक्त मजबूत बनाने की बात कही,धवरी पंचायत के मुखिया पति सह पैक्स अध्यक्ष दिलीप राय ने संघ को बनियापुर के विकास कार्यो को

निर्बाधरुप से संचालित करने वाला बताते धारदार बनाने की बात कही,राजीव कुमार ने संघ को मजबूत संगठन बनाने का आह्वान किया।मौके पर मुखिया पति बेदौली अजित कुमार प्रभुनाथ माझी जमुना राम कौशल किशोर सिंह उपेद्र राय विशाल सिंह पूर्व उप प्रमुख नीरज। सिंह अशोक साह उपेंद्र साह अनिल शर्मा मनोज राय सीमा देवी दिलीप राय राजू कुमार शर्मा मुकेश साह शेकु शुक्ला सहित अन्य शमिल थे।जहा,मौके पर सभी प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।मौके पर स्वराज ट्रेक्टर एजेंसी के तारकेश्वर सिंह के द्वारा सभी को सम्मानित करते आधुनिक कृषि यंत्रो से कम लागत् मे अधिक पैदवार की जानकारी दी गयी।