Sat. Apr 20th, 2024

पंचायत में होगा विकास प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा

Share this News

पंचायत में होगा विकास प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा

रिपोर्ट – नवनीत मिश्रा

बनियापुर (सारण) प्रखंड मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद प्रथम बीडीसी की बैठक बनियापुर प्रखंड के कृष्ण मेमोरियल सभाकक्ष में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। जिस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा के द्वारा किया गया। जिस बैठक मे अध्यक्ष के संबोधन के बाद सदन के सदस्यों द्वारा बारी बारी से अपने अपने पंचायतो के योजनाओं,समस्याओ मनरेगा,जल नल,बाल विकास,शिक्षा,स्वास्थ की समस्यसो से सदन को अवगत कराया गया।वही सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा पात्र परिचय के साथ जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियो के आपसी समन्वय स्थापित कर प्रखंड का विकास करने विषय पर चर्चा हुई। जहा मुखिया

मेराज अहमद ,अनिल शर्मा के द्वारा जंन वितरण प्रणाली दुकानदारों की अनियमित्ता की चर्चा किया। जिस पर पूरा सदन समर्थन किया ।जिसपर आपूर्ती पदाधिकारी दिलीप कुमार के द्वारा सफाई दी गई। तथा अगले शिकायत पर कार्रवाई करने को आश्वस्थ किया गया। मुखिया अरूण दास के द्वारा अम्बेडकर भवन में विद्यालय खोलने की मांग की गई। वही हरपुर पंचायत के मुखिया कौशल किशोर सिंह पर ग्राम सभा की सूचना नहीं देने की बात बीडीसी के द्वारा उठाई गई। साथ ही किसानों के द्वारा यूरिया खाद्य उपलब्ध नहीं होने की मुद्दा सदन में छाई रही। तथा कई प्रतिनिधियों के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र का बंद रहने का मुद्दा उठाया गया। जिस बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी तरूण कुमार के द्वारा कमिटी गठन करने का नियम बताया गया। जिस बैठक में उप प्रमुख दिवाकर कुमार तिवारी शिला देवी जुलेखा प्रवीण संतोष राय सहित सभी बीडीसी सदस्य मुखिया सीमा देवी, संगीता देवी,अंजली राज अनिता देवी दिलीप राय,सरिता देवी,पूजा देवी सहित् सभी मुखिया,शामिल थे।वही सीओ स्वामीनाथ राम, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर,शिक्षा पदाधिकारी इंद्रकांत सिंह मौजूद थे।मौके पर सभी विभाग के पदाधिकारी शामिल थे।