Sat. Apr 20th, 2024

ब्लैक फंगस 9320 मामले, 235 मौतें 11 राज्यों में महामारी घोषित

Share this News

कोरोना के बीच म्यूकर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस खतरनाक होता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों में ही अब तक ब्लैक फंगस के 9,320 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 235 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 5000 हजार मामले तो अकेले गुजरात में ही सामने आए हैं। लेकिन इस संक्रमण के चलते कुछ मरीजों की आंख तक निकालनी पड़ रही है।

इन 15 राज्यों में ये है स्थिति

राज्य केस मौतें
गुजरात 5000 90
महाराष्ट्र 1500 90
राजस्थान 700 जानकारी नहीं
मध्य प्रदेश 700 31
हरियाणा 316 8
उत्तर प्रदेश 300 8
दिल्ली 300 1
बिहार 117 2
छत्तीसगढ़ 101 1
कर्नाटक 97 1
तेलांगना 80 जानकारी नहीं
उत्तराखंड 46 3
चंडीगढ़ 27 जानकारी नहीं
पुडुचेरी 20 जानकारी नहीं
झारखंड 16 जानकारी नहीं

हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में अब तक ब्लैक फंगस के 8848 मामले सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में ब्लैक फंगस के 2281 और महाराष्ट्र में 2000 केस आ चुके हैं। राजस्थान में 700 और मध्य प्रदेश में 720 मामले बताए जा रहे हैं। वहीं दिल्ली में 197, हरियाणा में 250, कर्नाटक में 500, तेलांगना में 350 और आंध्रप्रदेश में 910 केस आने की जानकारी है।

अब तक 11 राज्यों में ब्लैक फंगस महामारी घोषित
ब्लैक फंगस को हरियाणा ने सबसे पहले महामारी घोषित किया था। उसके बाद राजस्थान ने भी इस संक्रमण को महामारी एक्ट में शामिल कर लिया। फिर केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों के कहा कि ब्लैक फंगस को पेन्डेमिक एक्ट के तहत नोटिफाई किया जाए। इसके बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, तेलांगना और तमिलनाडु भी ब्लैक संक्रमण को महामारी घोषित कर चुके हैं।