Wed. Apr 17th, 2024

उद्योग होंगे राज्य में तो विकसित होगा बिहार  शाहनवाज हुसैन

Share this News

उद्योग होंगे राज्य में तो विकसित होगा बिहार  शाहनवाज हुसैन

संवाददाता – नवनीत मिश्रा

बनियापुर (सारण) बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने से  विकसित होगा राज्य सरकार ने महिलाओ युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर हर सुविधाएं देंगी है,यह बाते संत जलेश्वर एकेडमी बड़ा लौवा के प्रांगण मे विधान पार्षद ई0 सच्चिदानंद राय द्वारा आयोजित दही चिउरा भोज कार्यक्रम के उपरांत सभा को संबोधित करते बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शैयद शाहनवाज हुसैन ने कही।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार महिलाओ,युवाओं के रोजगार के प्रति संवेदनशील है।वही पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने पहली बार राज्य मे इवीएम से पंचायत चुनाव शांति

सदभावपूर्ण,निष्पक्ष कराई है।जहाँ हम लोगो ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करते,पंचायत प्रतिनिधियों को ताकत दी है।बीडीओ के कई जिम्मेदारियों से मुक्त कर पंचायतो मे मुखिया प्रतिनिधियों को शक्ति प्रदान की गयी है।बिहार सरकार के खनन मंत्री जनक राम ने किसानो कि मुख्य समस्याओ की चर्चा करते नीलगायो से होने वाली बर्बादी पर सरकार की पहल की चर्चा किया।पर्यावरण एव मंत्री परिवर्तन मंत्री नीरज सिंह बब्लू ने सरकार द्वारा विकास के क्षेत्र किए जा रहे महत्वकांक्षी योजनाओं की चर्चा किया।मौके पर कार्यक्रम मे सभी शामिल मंत्री,विधायक, पूर्व सांसद ने ई0 सचिदानंद राय को आगामी विधान परिषद के चुनाव मे भारी बहुमत से जीत दिलाने का सभा मे आग्रह

किया।जहाँ पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ़ धूमल सिंह पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र ओझा, विधायक जनक सिंह, पूर्व सांसद सूर्यभान सिंह, नवादा के विधायक चंदन सिंह  बनियापुर वीडियो कर्पूरी ठाकुर, बनियापुर सीओ स्वामीनाथ राम,बनियापुर के प्रमुख मंजूषा ओझा, रिविलगंज प्रमुख राहुल राज, भाजपा नेता डब्लू सिंह सिंह भाजपा नेता अजीत सिंह सहित कई अन्य नेता  उपस्थित थे।