Thu. Sep 25th, 2025

अरे लगाओ तो फोन, जनता दरबार में वृद्ध की शिकायत सुन CM नीतीश हैरान

Share this News

अरे लगाओ तो फोन, जनता दरबार में वृद्ध की शिकायत सुन CM नीतीश हैरान

BBJ-NEWS

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता के दरबार में हाजिर हैं। नये साल में सीएम पहले जनता दरबार में शिरकत किये हैं। जनता के दरबार में फरियादी मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। शिकायत सुनने के बाद नीतीश कुमार वहां मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे. एक फरियादी ने सीएम नीतीश से कहा कि कलक्टर साहब दो बार अतिक्रमण हटाने का आदेश दिये। फिर भी सीओ ने अतिक्रमण नहीं हटाया। मुख्यमंत्री ने फरियादी को राजस्व विभाग के पास भेज दिया और कहा कि इस मामले में तुरंत एक्शन लें।

अरे लगाओ तो फोन……

मुजफ्फरपुर से आये वृद्ध ने सीएम नीतीश से फरियाद किया कि उनके बेटे का अपहरण हो गया। लेकिन पुलिस ने अब तक कुछ भी नहीं किया।इतना ही नहीं पुलिस पैसे की भी मांग कर रही है। यह शिकायत सुन सीएम नीतीश भौंचक्के रह गये। उन्होंने कहा कि…अरे लगाओ को फोन अपर मुख्य सचिव गृह विभाग को….।इसके बाद फोन लगाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके बेटे का अपहरण हो गया है और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह तो आश्चर्य जनक है। कह रहा कि कुछ पैसा भी मांग रहा? इसके तुरंत दिखवाइए।