भारत विकास परिषद, छपरा शाखा का डॉ मनोज संकल्प को अध्यक्ष एवं डॉ आशुतोष दीपक को सचिव बनाया गया
भारत विकास परिषद, छपरा शाखा का डॉ मनोज संकल्प को अध्यक्ष एवं डॉ आशुतोष दीपक को सचिव बनाया गया
सारण – भारत विकास परिषद की छपरा शाखा का सत्र 2026-28 का चुनाव शाह बनवारी लाल सरोवर परिसर में स्थित वरिष्ठ कल्याण समिति के कार्यालय में संपन्न हुआ जिसमें डॉ. मनोज कुमार वर्मा संकल्प को अध्यक्ष, डॉ आशुतोष कुमार दीपक को सचिव एवं जयंत कुमार सरोगी को कोषाध्यक्ष सर्व समिति से चुना गया । चुनाव पर्यवेक्षक डॉ पी एन गुप्ता के देखरेख मेँ चुनाव को संपन्न किया गया । सम्पूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर नाथ पाठक ने किया जबकि संयोजन ईश्वर प्रसाद ने किया । नव चयनित अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार वर्मा संकल्प में कहा कि सदस्यता वृद्धि एवं नई गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा ताकि समाज के बीच हम अपना व्यापक स्थान बना सके ।

इस अवसर पर श्रीपति परमात्मा, देवेश नाथ दीक्षित, लक्ष्मी नारायण प्रसाद, शकुंतला देवी, प्रो डॉ सुधा बाला, प्रो डॉ विजय कुमार सिन्हा, भगवती प्रसाद जगाती, चुनमुन सिंह रौशन सहित कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे ।

