Fri. Mar 29th, 2024

गरखा मुखिया संघ के फिर से अध्यक्ष बने दिनेश राय

Share this News

गरखा मुखिया संघ के फिर से अध्यक्ष बने दिनेश राय

BBJ-NEWS

प्रखंड मुखिया संघ गरखा का चुनाव श्री कृष्ण वाटिका (चस्का रेस्टोरेंट) गरखा में ग्राम पंचायत राज मिर्जापुर के मुखिया प्रतिनिधि महेश राय की अध्यक्षता में प्रखंड मुखिया संघ गरखा अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया. प्रखंड मुखिया संघ गरखा के गठन हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नवनिर्वाचित मुखिया गणों की बैठक हुई जिसमें सबसे पहले 8 जनवरी 2022 को अलोकतांत्रिक तरीके से, बिना बैठक किए, तिथि निर्धारण कर चुनाव की परंपरा के विरुद्ध जाकर पूर्व में गलत मुखिया संघ के गठन पर असहमति व्यक्त करते हुए, मनमाने तरीके से मुखिया गणों को अंधकार में रखकर गरखा मुखिया संघ का चुनाव कराए जाने पर असहमति व्यक्त करते हुए निंदा की गई.

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ गरखा का गठन किया गया. जिसमें ग्राम पंचायत राज रामपुर के मुखिया दिनेश राय को एक बार फिर से गरखा प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया. वहीं उपाध्यक्ष गुलामे गौश, मनोज कुमार सिंह, महासचिव संपत राम राही, सचिव धर्मदेव राय, मनोज राय एवं कोषाध्यक्ष अजय कुमार राय को चुना गया.मौके पर दर्जनों पंचायतों के मुखियागण मौजूद थे।