Thu. Mar 19th, 2026

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक:रामनवमी और ईद पर्व को लेकर चर्चा, जुलूस के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी

Share this News

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक:रामनवमी और ईद पर्व को लेकर चर्चा, जुलूस के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी

 

सारण जिले के बनियापुर थाना परिसर में बुधवार को आगामी रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने की।

इस बैठक में दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर कई पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इनमें एस.आई रवि कुमार समाज सेवी डॉ आबिद हुसैन, मुखिया असलम अंसारी, मुखिया सुरेश साह , मुन्ना अली, सदाब आलम मुन्नू सरपंच रमन पांडे ,मैनेजर साहेब, डब्लू यादव नेता,अशरफ अली आदि प्रमुख थे।

थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रामनवमी जुलूस और ईद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष दोनों समुदायों के सभी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए थे।