Wed. Apr 24th, 2024

स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार: 10 माह में दूसरी बार पड़ा छापा

Share this News

स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार: 10 माह में दूसरी बार पड़ा छापा

BBJ-NEWS

लखनऊ/इंदौर। मध्यप्रदेश के विजयनगर के स्पा सेंटर में चल रहे गंदे धंधे पर पुलिस ने दस महीने में दूसरी बार धरपकड़/छापे की कार्रवाई की। पुलिस एवं क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में पकड़ी गईं विदेशी लड़कियों के बारे में जांच के बाद ये सामने आया है कि इसमें दो विदेशी लड़कियां ऐसी हैं, जो पहले भी पकड़ीं जा चुकीं हैं। ये दोनों लड़कियां जेल से बाहर आते ही फिर से इस धंधे में उतर ग्ईं, इन दोनो विदेशी युवतियों के पासपोर्ट कोर्ट में जमा हैं। दस महीने में इसी स्पा सेंटर पर गुरुवार को दूसरी बार कार्रवाई की गई। पहले यहां से नीलम नाम की महिला को पकड़ा गया था। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट के अड्डे से भाजपा के तीन नेताओं के पकड़े जाने से मामला काफी सुर्खियों में बना हुआ है।

क्राइम ब्रांच ने विजयनगर क्षेत्र के शगुन आर्केड की दूसरी मंजिल पर एटम्स सैलून एंड क्लीनिक स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई कर 7 विदेशी लड़कियों सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने छापे के दौरान स्पा सेंटर के प्रबंधक संजय वर्मा के अलावा सात विदेशी लड़कियां और तीन स्थानीय लड़कियों के साथ युवकों को भी पकड़ा गया। महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक पकड़ी गईं थाईलैंड की सात लड़कियों में से दो ऐसी भी हैं, जिनके पासपोर्ट कोर्ट में जमा हैं। इनके खिलाफ विजयनगर और लसूड़िया में केस दर्ज थे। अन्य लड़कियों के पासपोर्ट भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। 10 महीने पहले इसी स्पा सेंटर पर जब पुलिस ने कार्रवाई की थी, तो उसका संचालन भोपाल की नीलम कर रही थी। इस बार की कार्रवाई में दस्तावेज संजय वर्मा के नाम मिले हैं।

बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर से पकड़े गए 8 ग्राहकों में 3 खंडवा के खालवा मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं और शिवराज सिंह चौहान सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के करीबी बताए जा रहे हैं। तीनों मसाज कराने वहां गए थे, इस दौरान छापा पड़ गया और पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गईं विदेशी युवतियों में से 4 युवतियां जेंडर चेंज करवाकर जिस्मफरोशी का धंधा कर रही थीं। पासपोर्ट में उनका जेंडर मेल लिख हुआ है। पुलिस के अनुसार सेक्स रैकेट मामले में खंडवा के पकड़े गए वरुण यादव, विवेक नामदेव और अशोक सिंगला शामिल थे। ये तीनों युवक भाजपा के पदाधिकारी हैं। वरुण यादव युवा मोर्चा खालवा मंडल में उपाध्यक्ष और विवेक नामदेव महामंत्री के पद पर हैं। अशोक सिंगला भाजपा का कार्यकर्ता है और ढाबा संचालक है।

कांग्रेस ने कसा तंज- मुंह काला करवा रहे हैं…..

भारतीय जनता युवा मोर्चा के 3 नेताओं की सेक्स रैकेट में गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस नेता मुकेश दरबार ने लिखा- ये लोग एक आदर्श पार्टी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी है। मंत्री के घनिष्ठ लोग मुंह काला करवा रहे हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार विदेशी युवतियों की पहचान पासपोर्ट में पुरुष बताई गई, बाद में इनकी पहचान बदली गई है। अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।