Thu. Apr 25th, 2024

कोरोना से मृत कर्मचारीओं के पुरे परिवार का 60 साल तक खर्च उठाएगी – TATA STEEL

Share this News

BBJ NEWS  (S kumar की  रिपोर्ट ): वर्तमान समय में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बहुत से लोग आलोचना करने और आरोप लगाने में लगे हुए हैं।  वही कुछ लोग और उधोग घराने अपनी तरफ से पूरी मदद  में लगे हुए है। इसी क्रम में टाटा स्टील ने एक अति महत्वपूर्ण  निर्णय  लिया है  टाटा स्टील के वैसे कर्मचारी जिनकी मृत्यु कोरोना से हो गई , उनके बच्चो के पढ़ाई का खर्च टाटा स्टील उठाएगी। साथ ही उनके पत्नी या नॉमिनी को 60 साल तक कर्मचारी का सैलरी मेडिकल और घर जैसी सुविधाएं मिलती रहेंगी।

  • बच्चो के पढ़ाई का खर्च टाटा स्टील उठाएगी
  • नॉमिनी को 60 साल तक कर्मचारी का सैलरी मेडिकल और घर जैसी सुविधाएं मिलती रहेंगी। 

यहां  ये बात भी उल्लेखनीय है की टाटा ग्रुप हमेशा ही समाज और लोगो के वेलफेयर के लिए काम करता आ रहा है देश में जब भी कोई संकट या विपदा आती है टाटा ग्रुप हमेशा मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

महामारी एक संकट है जिसे भारत जैसे बड़े देश में सीमित संसाधनों के साथ नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है। इस समय हमें जागरूकता फैलानी चाहिए। लोगों को बीमारी से कैसे निपटना है, इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। यह एक साथ मिलकर खड़े होने का समय है – एक राष्ट्र के रूप में ही नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के रूप में।