Tue. Mar 10th, 2026

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट हुआ जारी , 78 % छात्र हुए पास

Share this News

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 78 फीसदी छात्र पास हुए हैं। नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की। कोरोना महामारी से पैदा हुए हालातों और राज्य सरकार की गाइडलाइंस के चलते परिणाम की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया गया। हालांकि वेबकास्टिंग के जरिए कार्यक्रम दिखाया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार मौजूद थे।

Latest News