Thu. Apr 25th, 2024

नए मार्ग से निकला जाएगा शिव विवाह शोभायात्रा

Share this News
  • शिव विवाह शोभायात्रा के मार्ग में हुआ परिवर्तन।
  • भीड़ भाड़ के कारण किया गया मार्ग परिवर्तित।

छपरा से आनन्द वर्मा की रिपोर्ट

छपरा:- महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 1 मार्च मंगलवार बाबा मनोकामना नाथ मंदिर कटरा नेवाजी टोला से निकलने वाली शिव विवाह शोभायात्रा डबल टेकर के निर्माण से सड़क में बाधा होने के कारण इस बार मार्ग में परिवर्तन किया गया। शोभा यात्रा प्रातः 10:00 बाबा मनोकामना नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर अस्पताल चौक, मालखाना चौक, मजहरुल हक चौक, रामराज चौक देवी मंदिर, नारायण चौक देवी मंदिर पंकज सिनेमा शिव मंदिर, टाउन थाना चौक, साहेबगंज शिव मंदिर, सब्जी मंडी मौना चौक, नगर निगम राजेंद्र चौक, टाउन थाना चौक दरोगा राय चौक भगवान बाजार चौक राजेंद्र कॉलेज मोड़, गुदरी बाजार बूटी मोड़, दौलतगंज पंच मंदिर धर्मनाथ मंदिर, कटरा बरादरी होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचेगी।

20 तारीख के संध्या समय 6:00 बजे भगवान बाजार थाना में अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य मदन मोहन सिंह, अधिवक्ता सर्वानंद सिंह, पूर्व मुखिया परशुराम राय, विनोद सिंह आईटीआई, केदारनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, गिरधारी प्रसाद सोनी ,वार्ड पार्षद संजीव रंजन भोदा, विष्णु गुप्ता वार्ड पार्षद, धर्मनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी कृष्ण मुरारी मिश्र, समिति के संस्थापक अरुण पुरोहित, हरेंद्र सिंह, अवधेश राय, विनोद कुमार सिंह बीडीसी, बच्चा सिंह वगैरह दर्जनों कार्यकर्ता वरीय पदाधिकारियों से शोभायात्रा के मार्ग निर्धारण  बैठक मे सहमति हुई। वही देर रात्रि 8:00 बजे बाबा मनोकामना नाथ मंदिर परिसर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए गए बैठक की अध्यक्षता मदन मोहन सिंह ने की शिव विवाह शोभायात्रा भव्य बनाने के लिए सभी सदस्य गण तन मन धन से लगकर धन संग्रह करेंगे। संस्थापकअरुण पुरोहित ने समस्त क्षेत्रवासियों से सहयोग करने की अपील की।