Thu. Mar 12th, 2026

कराह पंचायत के मुखिया उप मुखिया के पिटाई मामले में 7 लोग नामजद

Share this News

बनियापुर थाना क्षेत्र के बारोपुर गांव में मुखिया तथा उप मुखिया को बुलाकर पिटाई करने के मामले में मुखिया द्वारा 7 के विरुद्ध छपरा एससी एसटी थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। घटना के संबंध में कराह पंचायत के मुखिया एवं कंठ छपरा निवासी अरूण दास ने बताया की स्थानीय निवासी विजय सिंह ने मुखिया को फोन कर अपने घर पर बुलाया।

    उसपर मुखिया व उप मुखिया विक्रम प्रसाद उक्त स्थान पर गए। वहां पर पूर्व से ही राजा सिंह, सुमंत सिंह, तपनारायण गिरी,व गौतम गिरी पहले से इंतजार कर रहे थे। मुखिया के जाने पर दूसरे केस को लेकर मुखिया के ऊपर दबाव बनाए जाने लगा। इस मुखिया के नहीं कहने पर सभी लोग ने जाति सूचक गाली देते हुए मारने पीटने लगे। राहगीर के छुड़ाने पर मामला शांत हो सका। इधर पुलिस मुखिया के आवेदन पर प्राथमिक दर्ज कर अपना कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Latest News