Fri. Apr 19th, 2024

पुरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है मकर संक्रान्ति का पर्व

Share this News
मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व त्योहारों में से एक है। यह भारतवर्ष के सभी राज्यों में अलग-अलग नाम व भाँति-भाँति के रीति-रिवाजों द्वारा भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। यह वेद शास्रों में भी यह माना गया है कि उत्तरायण भी इसी दिन होता है। किन्तु मकर संक्रान्ति उत्तरायण से भिन्न है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। १४ दिसम्बर से १४ जनवरी तक का समय खर मास के नाम से जाना जाता है। एक समय था जब उत्तर भारत में खास तौर पर बिहार एवं उत्तर प्रदेश में १४ दिसम्बर से १४ जनवरी तक पूरे एक महीने किसी भी अच्छे काम को अंजाम भी नहीं दिया जाता था। शादी विवाह तो दूर की बात हैँ इस समय लोग अपन कोई भी नया काम लोग शुरू नहीं करना पसंद करते हैँ परन्तु अब समय के साथ यहां के लोग बदल भी रहे हैं। यहां के लोगों का ऐसा विश्वास है कि १४ जनवरी यानी मकर संक्रान्ति के दिन से ही भारत में अच्छे दिनों की शुरुआत होती है।
2020 मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी है लोग है कंफ्यूजन
हिंदू धर्म में अक्सर कई बार त्योहारों की तारीख और पूजा के शुभ मुहूर्त को लेकर लोग असमंजस में पड़ जाते हैं। लेकिन इस बार भी मकर संक्रांति की सही तारीख को लेकर उलझन की स्थिति बनी हुई है कि मकर संक्रांति का त्योहार इस बार 14 जनवरी को मनाया जाएगा या 15 जनवरी को। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस वर्ष 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाना चाहिए।  मकर संक्रांति में श्मकरश् शब्द मकर राशि को इंगित करता है जबकि श्संक्रांतिश् का अर्थ संक्रमण अर्थात प्रवेश करना है।
मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है
मकर संक्रांति 2020- 15 जनवरी, संक्रांति काल- 07रू19 बजे (15 जनवरी), पुण्यकाल-07रू19 से 12रू31 बजे तक। महापुण्य काल- 07रू19 से 09रू 03 बजे तक। संक्रांति स्नान- प्रातरू काल, 15 जनवरी 2020 दरअसल, इस साल 15 जनवरी को सूर्य का मकर राशि में आगमन 14 जनवरी मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद रात 2 बजकर 7 मिनट पर हो रहा है। मध्य रात्रि के बाद संक्रांति होने की वजह से इसके पुण्य काल का विचार अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर तक होगा। इसी वजह से मकर संक्रांति बुधवार 15 जनवरी को मनाई जाएगी।
मकर संक्रांति के विभिन्न रूपों में मनाने के कारण ही यह अलग-अलग जगहों पर भिन्न-भिन्न नामों से भी जाना जाता हैँ
बिहार तथा उत्तर प्रदेश में मकर संक्रान्ति को लोग खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। तथा इस दिन खिचड़ी खाने एवं खिचड़ी दान देने का अत्यधिक महत्व होता है। इस दिन उड़द, चावल, तिल, चिवड़ा, वस्त्र, कम्बल आदि दान करने का अपना अलग ही महत्त्व है। साथ ही बहु संख्या में श्रद्धालु गंगा, यमुना, तथा गंडक जैसे पवित्र नदियों में लोग श्रद्धा की डुबकी भी लगाते है। उत्तर प्रदेश में १४ जनवरी से ही इलाहाबाद में हर साल माघ मेले की शुरुआत होती है। साथ ही बिहार के कई क्षेत्रों में इस दिन मेंला का आयोजन भी होता हैँ। हरियाणा और पंजाब में इसे लोहड़ी के रूप में एक दिन पूर्व यानी १३ जनवरी को ही मनाया जाता है। इस दिन अँधेरा होते ही आग जलाकर अग्निदेव की पूजा करते हुए तिल, गुड़, चावल और भुने हुए मक्के की आहुति दी जाती है। इसके साथ पारम्परिक मक्के की रोटी और सरसों के साग का आनन्द भी उठाया जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। वही बंगाल में इस पर्व पर स्नान के पश्चात तिल दान करने की प्रथा है। यहाँ गंगासागर में प्रति वर्ष विशाल मेला लगता है। मकर संक्रान्ति के दिन ही गंगा जी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थीं। मान्यता यह भी है कि इस दिन यशोदा ने श्रीकृष्ण को प्राप्त करने के लिये व्रत किया था। इस दिन गंगासागर में स्नान-दान के लिये लाखों लोगों की भीड़ होती है। लोग कष्ट उठाकर गंगा सागर की यात्रा करते हैं। वर्ष में केवल एक दिन मकर संक्रान्ति को यहाँ लोगों की अपार भीड़ होती है। इसीलिए कहा जाता है-ष्सारे तीरथ बार बार, गंगा सागर एक बार।
मकर संक्रान्ति का अपना अलग ही ऐतिहासिक महत्व है
शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रान्ति के अवसर पर गंगास्नान एवं गंगातट पर दान को अत्यन्त शुभ माना गया है। इस पर्व पर तीर्थराज प्रयाग एवं बंगाल के गंगासागर में स्नान को महास्नान की संज्ञा दी गयी है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाते हैं। चूँकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, अतरू इस दिन को मकर संक्रान्ति के नाम से जाना जाता है। महाभारत काल में भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिये मकर संक्रान्ति का ही चयन किया था। मकर संक्रान्ति के दिन ही गंगाजी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं। कहा जाता है कि आज ही के दिन गंगा जी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थी। इसीलिए आज के दिन गंगा स्नान व तीर्थ स्थलों पर स्नान दान का विशेष महत्व माना गया है। इसके पीछे एक और कहानी भी प्रचलित भी है माना जाता है कि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी भूलाकर उनके घर गए थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान, पूजा आदि करने से व्यक्ति का पुण्य प्रभाव हजार गुना बढ़ जाता है। इस दिन से मलमास खत्म होने के साथ शुभ माह प्रारंभ हो जाता है। इस खास दिन को सुख और समृद्धि का दिन माना जाता है।
कई जगह लोग मकर संक्रांति को पतंग महोत्सव के नाम से भी जानते है
मकर संक्रांति का यह पर्व श्पतंग महोत्सवश् के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों की छतों पर खड़े होकर पतंग उड़ाते हैं। साथ ही बहुत से जगहो पर पतंग महोत्सव का आयोजन की कराया जाता है। जहां पतंग प्रतियोंगिता पर इनाम भी रखे जाते है। जिसमें युवक युवतियों के साथ बच्चें इसका बखूबी आनन्द भी उठातें है हालांकि पतंग उड़ाने के पीछे कुछ घंटे सूर्य के प्रकाश में बिताना मुख्य वजह बताई जाती है। सर्दी के इस मौसम में सूर्य का प्रकाश शरीर के लिए स्वास्थवर्द्धक और त्वचा और हड्डियों के लिए बेहद लाभदायक होता है।