Thu. Apr 25th, 2024

चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा

Share this News

चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा

जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर, भगवा रंग में सराबोर हुए राम भक्त, डीजे बैंड बाजों की रही धूम

सारण – चाक चैबंद सुरक्षा- व्यवस्था के बीच श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा रविवार को शहर में निकाला गया। जिसमें बड़ी तादाद में राम भक्तों ने भाग लिया। जय श्री राम के जयकारे के साथ राम भक्तों ने तलवारबाजी का भी करतब दिखाया। शोभायात्रा में लगभग 30 से अधिक झांकियां भी निकाला गया। श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा को लेकर लगभग 10 दिन से अधिक से डाकबंगला रोड स्थित स्थानीय जनक यादव लाइब्रेरी के प्रांगण में तैयारी चल रही थी।

जिला प्रशासन द्वारा शोभायात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया था। शोभायात्रा के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती के अलावा शहर के हर शोभायात्रा मागर् वाले चैक चैराहों पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही मजिस्ट्रेट को को भी प्रतिनियुक्ति किया गया था। शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने साहिबगंज खनुआ, सरकारी बाजार, मौला मस्जिद, आजाद रोड एवं कटहरीबाग में विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शहरवासियों द्वारा शोभायात्रा मे शामिल राम भक्तों के लिए भंडारा के अलावा नाश्ता, शरबत व अनपेय पदाथर् सहित मीर् को देखते हुए शुद्ध जल की भी व्यवस्था शोभा यात्रा वाले मागर् में किया गया था।

शोभा यात्रा के दौरान पूरा शहर मानो भगवा रंग में पट गया है। वहीं सड़कों पर जय श्री राम के नारों से गूंज रहा था। श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा में बड़ी संख्या में राम भक्त मोटरसाइकिल पर तलवार एवं पारंपरिक हथियार के साथ शामिल थे। जबकि चार पहिया वाहन के अलावा लंबी- लंबी कतारों में राम भक्त शामिल थे। शोभायात्रा में डीजे एवं बैंड बाजों की धूम मची थी। बता दें कि कोरोनावायरस में 2 साल तक श्रीराम शोभा यात्रा नहीं निकाला जा सका था। इस साल दुगने उत्साह के साथ राम भक्तों ने शोभायात्रा निकाला तथा उत्साह पूवर्क जश्न भी मनाया। श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन भी गंभीरता के साथ सुरक्षा का चाक-चैबंद व्यवस्था किया गया था। शहर में हो रहे डबल डेकर निमार्ण को लेकर शोभायात्रा के मार्ग में कुछ परिवतर्न भी इस साल किया गया था। शोभा यात्रा शिव पावर्ती चैक, थाना चैक, रामराज चैक, साहेबगंज, मौना चैक, साढा ढाला, जोगणिया कोठी होते हुए पुनः थाना चैक डाकबंगला रोड होते हुए दरोगा राय चैक, शाह बनवारीलाल पोखरा, बूटी मागर्, गुदरी बाजार होते हुए छपरा का प्रसिद्ध मंदिर बाबा धर्मनाथ धनी द्वार पहुंचा

जहां शिवम् संस्कृति रक्षा मंच द्वारा आयोजित बाल कलाकारों ने राजा दशरथ एवं तीनों रानियों , कौशल्या,सुमित्रा,तथा कैकेई के रूप में छोटी कुमारी, स्नेहा कुमारी, दीपी कुमारी ने खुब आकर्षित किया शिवम् संस्कृति रक्षा मंच के आयोजक, प्रियम राज , दिनेश यादव, सोनू यादव, जितेन्द्र यादव, शशी गुप्ता कौशल कुमार, कुंदन यादव अन्य लोगों ने राम जन्मोत्सव शोभायात्रा में शामिल हजारों लोगों को प्रसाद वितरित कर जलपान करवाया ‌। मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर प्रत्याशी अजय सिंह, शिक्षा विद मुरली मनोहर , त्रिपाठी बाबा , दिनेश यादव ने सामुहिक रूप से फीता काट कर कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ किया।