Thu. Apr 25th, 2024

महात्मा फुले समता परिषद के तत्वावधान में मनी जननायक कर्पूरी की जयन्ती

Share this News

महात्मा फुले समता परिषद के तत्वावधान में मनी जननायक कर्पूरी की जयन्ती

BBJ-NEWS

बिहार विभूति जननायक कर्पूरी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार की जयन्ती श्रीमती शोभा देवी पूर्व मुख्य पार्षद के सलेमपुर छपरा स्थित आवास पर डा० अशोक कुशवाहा की अध्यक्षता में समता व न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में जद(यू०) सारण के प्रभारी श्री मंजीत सिंह, विधान पार्षद श्री वीरेन्द्र नारायण यादव, वरीय नेता श्री वैधनाथ प्र० विकल, जद(यू०) के जिलाध्यक्ष श्री मुरारी सिंह, नगर परिषद छपरा की पूर्व मुख्य पार्षद श्रीमती शोभा देवी ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर करूणा, सौम्यता, स्पष्टवादिता, निर्भीकता एवं अनुशासन प्रियता के प्रतिक थे। सादा जीवन उच्च विचार उनके आदर्श थे, वे एक स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, कुशल राजनीतिज्ञ, बिहार के दूसरे उप मुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री लोकप्रिय नेता थे।

उनकी लोकप्रियता के कारण हीं उन्हें जननायक कहा गया। वे अपने जीवन मे गरीबों, दलितों और पिछड़ों को आगे बढ़ाने तथा ग़रीबी-अमीरी के बीच की खाई को पाटने का जो प्रयास एवं संघर्ष किया उसी के कारण जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार राज्य में हीं नही पूरे देश में पूजनीय एवं महान है। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को सत्ता की चकाचौंध कभी-भी विचलित नही कर पायी। जननायक ने समाज के दबें-कुचलें वर्गों के साथ-साथ महिलाओं एवं सवर्णों को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जो उनकी ऊँची मानसिकता का परिचायक है। मौके पर समारोह को समता व न्याय दिवस के रूप में मनाया गया तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को फुले परिषद के संयोजक दीपनारायण सिंह, वरीय नेता डा० अशोक कुशवाहा, जद(यू०) के वरीय सुनिल सिंह, कुशवाहा, प्रो० इन्द्रकांत विश्वकर्मा, अजय प्रसाद, जद(यू०) नेत्री शोभा देवी, अल्ताफ़ आलम राजू, जद(यू०) नेत्री कुसुम देवी, शकीला बनो, अर्शद परवेज, ईश्वर राम, दिगम्बर तिवारी, शशि भूषण गुप्ता, हरिशंकर यादव, बाल्मीकि पाठक, सुरेश सिंह, लल्ला हर्षित, अमित राज आदि ने सम्बोधित किया।