संत जलेस्वर के तहत राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता ट्रॉफी का हुआ अनावरण

Share this News

संत जलेस्वर के तहत राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता ट्रॉफी का हुआ अनावरण

धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

सारण के मशरक प्रखण्ड बहरौली चाँदबरवा खेल मैदान में राज्य स्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है ।
बहरौली में प्रतियोगिता के चमचमाती ट्रॉफी , मेडल एवं मोमेंटो का अनावरण जिला संघ के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , आयोजन अध्यक्ष सह जिला संरक्षक मुखिया अजीत सिंह , जिला सचिव संजय कुमार सिंह , मुखिया महेश सिंह ने किया। मौके पर विनोद सिंह , रामाशंकर सहनी , राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह , राहुल कुमार , प्रिंस बाबा सहित अन्य थे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 8 जिला की टीम बहरौली आवास स्थल पर पहुँच ग्राउंड में अभ्यास किया। आयोजन

सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार की चयनित 8 टीम के 150 खिलाड़ी एव तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे । जिसमे सारण , सीवान, पटना , आरा, नवादा , जहानाबाद , पूर्णिया एवं दरभंगा की टीम ट्रॉफी के लिए अपना जौहर दिखाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को जिला पदाधिकारी सारण डॉ नीलेश रामचन्द्र देवरे जबकि पारितोषिक वितरण एसपी सारण संतोष कुमार करेंगे।

Latest News