Thu. Mar 12th, 2026

पल्स पोलिया अभियान के तहत पीएचसी प्रभारी ने नौनिहालों को पिलाई “जिन्दगी की दो बूंद

Share this News

पल्स पोलिया अभियान के तहत पीएचसी प्रभारी ने नौनिहालों को पिलाई “जिन्दगी की दो बूंद

B B J-DESK

मशरक पीएचसी में प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने मशरक में 27 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले प्लस पोलियो उन्मूलन अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। क्रार्यक्रम की शुरूआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मशरक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर की। प्रखंड के हर घर के बच्चे को जन्म से लेकर 5 वर्ष तक को इस अभियान के तहत पोलियो का खुराक पिलाना है। इस कार्यक्रम में स्वास्थय प्रबंधक परवेज रजा, डब्लूएचओ अमित कुमार,बीसीएम

लव कुश कुमार, सुपरवाइजर अखिलेंद्र सिंह, एएनएम गीता देवी मौजूद रहे। मौके पर प्रभारी डॉ कश्यप ने बताया कि पाँच दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पोलियो की दवा उपलब्ध रहेंगी, जहां से बच्चों को खुराक दिया जाऐगा है।जबकि हर चौराहे, बस स्टेन्ड, रेलवे स्टेशन पर भी चंलत पोलियो बूथ लगाया गया है। एक भी बच्चा छूट गया सुरक्षा चक्र टूट गया नारे के साथ पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत कर दी गई है।डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया यह दवा 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों के लिए आवश्यक है। 5 वर्ष तक की आयु के

बच्चों को बार-बार खुराक पिलाने से पूरे क्षेत्र में इस बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, जो कि पोलियो के विषाणु को पनपने से रोकती है। विभाग की पूरी कोशिश है कि पांच साल तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी टीमों को निर्देशित किया गया है।

Latest News