Sat. Mar 14th, 2026

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने की सिक्किम के मुख्यमंत्री चामलिंग से मुलाकात

Share this News

सिक्किम/गंगटोक, 26 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि मुख्यमंत्री पवन चामलिंग देश के श्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में एक हैं । मुख्यमंत्री चामलिंग से सोमवार को मिंतोकगांग स्थित सरकारी निवास में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने उक्त बातें कही । इससे पहले मेनका गांधी ने सोमवार सुबह रूम्तेक गुंपा, एमजी मार्ग और चानमारी के आईसीडीएस के केन्दों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री चामलिंग ने गांधी का स्वागत करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न विकासीय कार्यों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री गांधी ने जैविक कृषि के क्षेत्र में सिक्किम के कार्य की सराहना की।

Latest News