Tue. Apr 23rd, 2024

खेल केंद्रीय विद्यालय मशरक में हुआ वार्षिक खेल कूद का आयोजन

Share this News

मशरक में अवस्थित केन्द्रीय विधालय मशरक में वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्राचार्य महेश्वर सिंह ने परेड की सलामी लेकर किया।समारोह में विभिन्न खेलो का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। कबड्डी का फाइल फाइनल मैच टैगोर व रमन सदन के बीच हुआ जिसमे टैगोर हाऊस विजयी रहा।वही बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर रिले दौड़,कबड्डी ,वॉलीबाल,क्रिकेट, खो खो , मेढक दौड़, बोरा दौड़ , गोल फेक,चक्का व भला फेक का आयोजन किया गया। जिसमें 100 मीटर में विवेक कुमार ने बाजी मारी,वही गोला फेक में सूरज कुमार प्रथम,करन कुमार दूसरे,व आशुतोष कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इसी क्रम में चक्का फेक में सुमित कुमार पहला , हज़रत अली दूसरा व मिंटू कुमार तीसरे स्थान पर रहे।भाला फेक में सौरभ कुमार,राहुल कुमार,व अभिषेक कुमार ने बाजी मारी।बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में साक्षी कुमारी, स्वेतांजली कुमारी व आयुषी कुमारी ने जीत हासिल की।इस दौरान बच्चों ने कई रंगबिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वार्षिक खेल समारोह के समापन पर प्राचार्य श्री महेश्वर प्रसाद सिंह ने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया और कहॉ कि खेल से मनुष्य का मन और तन दोनों स्वस्थ रहता है खेल समाज को जोड़ने का काम भी करता है। उन्होंने खेल कूद से होने वाले मानसिक व शारीरिक लाभो के बारे में भी बच्चों को विस्तार से बताया।खेल समारोह में स्कूल के शिक्षक गण में डी.एन.राम ,सुनीदत्त शर्मा, बबलू,रोशन लाल,कृष्ण कुमार मिश्रा, विनीता कुमारी,राहुल कुमार,चंद्र प्रकाश गुप्ता,अमित कुमार,मृत्युंजय,अरविंद कुमार, निखिल वर्मा व अन्य शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Latest News