Fri. Apr 19th, 2024

गुवाहाटी: हरीश रावत ने दूसरे दिन मां कामाख्या से लिया आशीर्वाद

Share this News

गुवाहाटी, 27 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार की सुबह कामाख्या दर्शन करने के लिए पहुंचे। कामाख्या दर्शन के बाद वह सुबह 10.30 बजे से दोपहर दो बजे तक गुवाहाटी के मानवेंद्र कांप्लेक्स में कांग्रेस के विभिन्न नेता व कर्मियों के साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत करेंगे।
ज्ञात हो कि असम प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद पहली बार हरीश रावत गुरुवार की शाम को गुवाहाटी पहुंचे, जहां पर उनका प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
रावत शुक्रवार की शाम पांच बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ एक अहम बैठक में हिस्सा लेंगे। शाम सात बजे युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे, जबकि रात आठ बजे महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पार्टी की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।
ज्ञात हो कि रावत राज्य में आने वाले दिनों में होने जा रहे पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति बनाने के लिए तीन दिवसीय गुवाहाटी दौरे पर पहुंचे हैं।