Sat. Apr 20th, 2024

मध्यप्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Share this News

भोपाल, 18 जनवरी (हि.स.)। राज्य शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के 20 अधिकारियों का तबादला कर उनकी नई पदस्थापना की है। इस संबंध में गुरुवार को देर रात आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) पुलिस मुख्यालय भोपाल एसडब्ल्यू नकवी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रबंध) पुलिस मुख्यालय विपिन कुमार माहेश्वरी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (शिकायत) पुलिस मुख्यालय का प्रभार सौंपा गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय अशोक अवस्थी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एस.टी.एफ.) पुलिस मुख्यालय और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय अनुराधा शंकर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल का जिम्मा दिया गया है।
इसी प्रकार पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय अनंत कुमार सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, एसएएफ, पुलिस मुख्यालय, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय चंचल शेखर पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस महानिरीक्षक, एसएएफ रेंज ग्वालियर योगेश देशमुख को पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन, पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन संतोष कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक एसएएफ ग्वालियर, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल जेएस कुशवाह को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल रमन सिंह सिकरवार को पुलिस महानिरीक्षक पीआरटीएस इंदौर, उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (अरबन) धर्मेन्द्र सिंह चौधरी को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल और उप पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट रेंज इरशाद वली को उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (अरबन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खंडवा पुलिस अधीक्षक रूचि वर्धन मिश्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, रायसेन पुलिस अधीक्षक जेएस राजपूत को अनूपपुर पुलिस अधीक्षक, सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर सुनील कुमार पाण्डेय को खरगौन पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) सिद्धार्थ बहुगणा को खंडवा पुलिस अधीक्षक, खरगौन पुलिस अधीक्षक डी. कल्याण चक्रवर्ती को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, दमोह पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, डिंडौरी पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर आरएस बेलवंशी को दमोह पुलिस अधीक्षक का दायित्व दिया गया है।