मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे बलरामपुर, करेंगे भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

Share this News
  1. यूपी/बलरामपुर, 24 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार दोपहर एक बजे हेलिकॉप्टर से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पान्डेय के साथ बलरामपुर पहुंचेंगे। बलरामपुर के तुलसी पार्क में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय अटल भवन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं के साथ फलाहार कर दो बजे कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। 3:30 बजे हेलिकॉप्टर से जनपद स्थित शक्ति पीठ देवीपाटन मन्दिर पहुंचकर पाटेश्वरी की पूजा करेंगे। दर्शन पूजन कर चार बजे मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष के साथ विन्ध्याचल धाम मिर्जापुर प्रस्थान करेंगे। देवीपाटन दर्शन पूजन के दौरान मन्दिर में दर्शनार्थियों को सुरक्षा कारणों से रोक दिया जाएगा।

Latest News