Mon. Dec 22nd, 2025

युद्ध से इनकार करना कायरता नहीं है: प्रशांत किशोर

Share this News

पटना, 28 फरवरी (हि.स.)। जनता दल (यू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़े सलीके से भारत में तेजी से फैल रही युद्ध की मानसिकता और इसे फैलाने में राष्ट्रीय मीडिया की भूमिका की आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने उनलोगों को भी आइना दिखाने की कोशिश की है जो वर्तमान हालात में जंग की मुखालफत करने वालों को कायर करार दे रहे हैं। गुरुवार को एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि युद्ध से इंकार करना कायरता नहीं है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी युद्ध के खिलाफ थे और निश्चितरुप से वह कायर नहीं थे। वस्तुत: मानव समुदाय ने अब तक जितने भी लोगों को देखा है उनमें वह दुनिया के सबसे बहादुर इंसान थे। सोशल मीडिया द्वारा प्रेरित अंध राष्ट्रवाद और युद्ध के प्रति उन्माद को बहादुरी समझने की गलती नहीं करनी चाहिए।

Latest News