Thu. Apr 25th, 2024

सुरक्षाबलों व उल्फा (स्वा) के बीच मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान

Share this News
No

तिनसुकिया (असम), 11 जनवरी (हि.स.)। तिनसुकिया जिले के असम-अरुणाचल सीमावर्ती इलाके जागुन पुलिस चौकी थानांतर्गत फानेंग, वारा और मुंगकाम बस्ती को जोड़ने वाले वनांचल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के विरुद्ध पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा। यह अभियान गुरुवार को दोपहर बाद लगभग 02 बजे से सेना व पुलिस ने गप्त सूचना के आधार पर आरंभ किया था। इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार की सुबह पुनः तलाशी अभियान आरंभ किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को तिनसुकिया पुलिस अधीक्षक मुग्धज्योति महंत के नेतृत्व में एक पुलिस की टीम जिले के असम-अरुणाचल सीमावर्ती इलाके जागुन पुलिस चौकी अंतर्गत वनांचल में अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस इलाके में 15 से अधिक उल्फा (स्वा) कैडर छिपे हुए हैं। पुलिस के हाथ एक फोटो लगी थी, जिसमें कैडरों की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने अभियान चलाया।
पुलिस व सुरक्षा बलों को देख वनांचल में छिपे उल्फा (स्वा) कौडर द्वारा गोलीबारी शुरू की गई। सूत्रों ने बताया है कि गुरुवार को अंधेरा होने तक सुरक्षा बल व उग्रवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। सूत्रों ने बताया है कि दोनों ओर से लगभग चार घंटे तक गोलीबारी हुई। हालांकि किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। उल्फा (स्वा) कैडर अंधेरे का फायदा उठाते गुए मौके से भागने में सफल रहे। ज्ञात हो कि जागुन के फानेंग गांव से कई युवक-युवतियों के उल्फा (स्वा) में शामिल होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में नजर रखे हुए थे। पुलिस शुक्रवार की सुबह से पुनः पूरे इलाके को घेर तलाशी अभियान जारी रखे हुए है।