Sat. Apr 20th, 2024

बिहार में अपराधियों का आतंक जारी ,दिनदहाड़े पूर्व मुखिया को मारी गोली

Share this News

आरा :- आरा-मोहनियां नेशनल हाईवे पर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के समीप बुधवार शाम करीब चार बजे जगदीशपुर के विमवां पंचायत के पूर्व मुखिया गयानाथ सिंह को गोली मार दी गयी। गोली पूर्व मुखिया के पीठ में लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उनका इलाज पहले आरा के सदर अस्पताल में कराया गया।

बाद में शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया। पूर्व मुखिया हरनहीं गांव निवासी हैं। इस बार भी वह मुखिया के भावी प्रत्याशी बताये जा रहे हैं। कार्ड बांट जगदीशपुर से लौटते समय उनको निशाना बनाया गया है। गोली मारने का आरोप बाइक सवार छह अपराधियों पर लगाया जा रहा है।