Sat. Apr 20th, 2024

अनियंत्रित बोलेरो ने मुखिया पति सह राजद नेता सहित दो को मारी ठोकर,एक की मौत

Share this News

जानकारी के अनुसार मृतक बडीहा गांव निवासी सहजानंद सिंह के 40 वर्षीय पुत्र विजय सिंह है।जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी लाल मोहर यादव के 40 वर्षीय पुत्र व जमुआवं पंचायत के वर्तमान मुखिया पति सह राजद नेता मनोज यादव है। इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि वे दोनों आज दोपहर संदेश बाजार किसी काम से आये थे।शाम में जब दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे।उसी बीच तीर्थकोल गांव के समीप पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दोनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद विजय सिंह की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि परिजन अभी उसे पटना ले ही जा रहे थे तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस सदर अस्पताल ले आये। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था ।

Latest News