बाढ़ पिडितों की मदद में जुटा जन अधिकार छात्र परिषद

Share this News

जन अधिकार छात्र परिषद और हिंदी की गरिमा गोपालगंज के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को यथासंभव मदद का प्रयास किया गया, जन अधिकार छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष अबुल हसन “सोनू” ने बताया कि गोपालगंज में बाढ़ की स्थिति काफी खराब है कई गाँव पानी मे डूब चुका है ऐसी स्थिति में हमलोग अपने नेता श्री पप्पू यादव जी सेवा को आगे बढ़ा रहे है हम लोग प्रीतिदिन बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करेंगे,हम सरकार के लोगो से कहेंगे कि राजनीति तो कल भी कर लेंगे आज इंसानियत निभा लीजिए , क्युकी बाढ़ आज नहीं तो कल चला जाएगा आपका और हमारा इंसानियत और सोच रहा जाएगा।।साथ मे हिंदी की गरिमा का संचालक सुजीत कुमार,छात्र परिषद के जावेद अली,आदित्य कुमार,अफजल अली,सुनील सिंग,उपेंद्र यादव,आलोक पांडेय, इरफान सिद्दीकी, गुफरान अख्तर,रोहित राज आदि उपस्थित थे।

Latest News