Fri. Apr 19th, 2024

बीडीओ की पीटाई प्रमुख पति द्वारा राज्य में कार्यपालिका एवं विधायिका के कार्यशैली का दृष्टांत

Share this News

बीडीओ की पीटाई प्रमुख पति द्वारा राज्य में कार्यपालिका एवं विधायिका के कार्यशैली का दृष्टांत

अर्जुन सिंह|राज्य में प्रखंड कार्यालय में घुसकर बीडीओ की बेरहमी से पीटाई करने का मामला सामने आया है।मामले में प्रमुख पति पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया जा रहा है।

प्रमुख पति को रंगदारी की राशि हर महीने दो लाख रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने एक बीडीओ की बेरहमी से पिटाई कर दी। उक्त.घटना वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड कार्यालय का बताया गया है। मारपीट में घायल पातेपुर बीडीओ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।बताया जा रहा है कि पातेपुर के बीडीओ मनोज कुमार रोज की तरह प्रखंड कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान प्रमुख और उपप्रमुख के पति अन्य समर्थकों के साथ ऑफिस में घुस गए और बीडीओ के साथ जमकर मारपीट की।

इस घटना के बाद प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल बीडीओ मनोज कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।पातेपुर बीडीओ मनोज कुमार ने बताया हैं कि प्रमुख और उपप्रमुख के पति ने अपने लोगों के साथ मिलकर हमला किया है। उन्होंने बताया कि मारपीट के पीछे वजह रंगदारी है। प्रमुख और उपप्रमुख की तरफ से हर महीने दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। प्रमुख पति गणेश राय है जो रंगदारी की मांग कर रहे है। बीडीओ ने बताया हैं कि दो महीने पहले से रंगदारी मांगी जा रही है। इसको लेकर दो तीन बार कहासुनी भी हो चुकी है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

घटना राज्य में कार्यपालिका एवं विधायिका के कार्यशैली का नग्ण प्रदर्शन है।विकास योजना के धरातली सत्य को भी रेखांकित कर दे रहा है।इस प्रदर्शन में बतौर रंगदारी की मांंग किया जाने की बात आमजन के लिए विचारणीय प्रश्न उतना नहीं है जितना विकास योजनाओं में अनियमितता प्रकाश में आता है। सवाल एक बीडीओ से रंगदारी मांगने या आमतौर पर राज्य के प्रत्येक बीडीओ द्वारा रंगदारी दिया जाने की भी हो सकता है।चुकी विकास योजना की ओर जब नजर दौड़ाई जाती हैं तो वर्षों से आंगनबाड़ी वार्ड से बाहर चलाए जा रहे हैं, नल जल योजना का बोरिंग वार्ड के बाहर दूसरे राजस्व ग्राम में लगाए गए हैं।जन वितरण, पैक्स, आंगनबाड़ी केंद्र, सहित कई विकास योजना व्यक्ति विशेष के परिवार का आय का श्रोत बना हुआ है।आवास निर्माण, सड़क निर्माण, पोशाहार जैसे कई योजना पर व्यक्ति विशेष का आधिपत्य कायम बताया जाता है।ऐसी परिस्थितियों में रंगदारी मांगने देने की बात ही अब अटपटा सा लग रहा है।

खैर जो भी हो लूट में आरोपित कार्यपालिका एवं विधायिका के प्रतिनिधि द्वारा पून: गद्दी संभालने एवं लूट की पून: प्राथमिकी दर्ज कराने के भी मामले पर कई बार हल्ला हंगामा होने की बात सामने आई लेकिन अब एक बार विचारणीय विषय जरूर बन गया है।