Thu. Mar 28th, 2024

पप्पू यादव के गिरफ्तारी के खिलाफ में CM का शव यात्रा निकाल लोगों ने किया विरोध

Share this News

अर्जुन सिंह की रिपोर्ट

सिवान जिले में महाराजगंज अनुमंडल के बाहर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया एवं विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाते हुए पप्पू यादव की रिहाई के लिए गगनभेदी नारे लगाए।

 

अनुमंडल के बाहर जिले भर से आए हुए आक्रोशित लोगों ने ‘नीतीश कुमार होश में आओ’ ‘पप्पू यादव को रिहा करो’ ‘एंबुलेंस चोर को गिरफ्तार करो’ जैसे नारे लगाते हुए अपने विरोध का प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक पप्पू यादव की रिहाई नहीं हो जाती तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा।

 

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ध्रुप यादव ने किया बिहार का मुखिया नितीश कुमार का पार्थिव शरीर का अंतिम शव यात्रा निकाली गई और  शमसान घाट में जाकर मुखअग्नि भी दिया गया। इस शव यात्रा में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ साथ पार्टीगत राजनीति से ऊपर उठकर पप्पू यादव के व्यक्तित्व से प्रभावित लोग भी बड़ी मात्रा में देखे गए। वाहा मौजूद संदिप सिंह ने कहा की पप्पू यादव लोगों का मसीहा बन कर इस संकट की घड़ी में लोगों को मदद पहुंचा रहे थे ऐसे समय में सरकार ने उन्हें गिरफ्तार करके बहुत ही गलत किया है इसलिए हम लोग जाति एवं पार्टी का भेदभाव भुलाकर पप्पू यादव की रिहाई के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  मुख्य रूप से विरेश यादव, मनिष यादव, सोनू बाबा बिपुल यादव, राजा बाबा, रहें ।