Fri. Apr 19th, 2024

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर दर्जनों पौधों का किया वितरण

Share this News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर दर्जनों पौधों का किया वितरण

B.B.J-DESK

मशरक नगर पंचायत के हनुमानगंज गांव में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में दर्जनों लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जीविका के द्वारा किया गया था जिसमें वन विभाग पदाधिकारी लव कुमार तथा किसान मोर्चा के मंत्री रवि रंजन सिंह मंटू मौजूद रहे। मौके पर भाजपा अध्यक्ष

बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर जीविका के द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय कदम है। सभी लोगों को अपने जीवन में कम से कम 10 पेड़ लगाने चाहिए वही किसी भी आयोजन में पेड़ लगाने की परंपरा शुरू होनी चाहिए। यदि पेड़ रहेंगे तो ही जीवन रहेगा।