Thu. Apr 25th, 2024

सम्पूर्ण जिले में धूमधाम से मनाया भाजपा ने स्थापना दिवस

Share this News
  • व्यक्ति से बड़ा संगठन एवं संगठन से बड़ा देश-भाजपा

छपरा से आनंद वर्मा की रिपोर्ट

6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी मंडलों, शक्ति केंद्र एवं बूथों पर झंडोत्तोलन कर बहुत ही धूमधाम से स्थापना दिवस को मनाया गया। जिसकी शुरुआत पार्टी के जिला कार्यालय से जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने पार्टी का झंडा फहरा कर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया।

इसके बाद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्थापना दिवस के अवसर पर अभिभाषण को जिला पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने सुना। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि व्यक्ति से बड़ा संगठन और संगठन से बड़ा देश होता है। जो भी कार्य करें देश हित में करें। सबका साथ सबका विकास एवं सब का विश्वास के साथ जनता के सुख दुख में सहभागी बने।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने जिला कार्यालय पर लड्डू वितरण कर भाजपा का 42वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, तारा देवी, महामंत्री रामाशंकर मिश्र शांडिल्य ,अनिल कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, विरेन्द्र पाण्डेय, सीमा सिंह, आईटी सेल जिला संयोजक निशांत राज, सोशल मीडिया प्रमुख नितिन राज वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक उमाकांत पाण्डेय, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश प्रसाद सिंह, हरि नारायण सिंह, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, अनुप यादव, अनिल यादव, शत्रुघ्न चौधरी,सुषमा सोनी , भारतीय जनता पार्टी के जिला पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।