Wed. Apr 24th, 2024

भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के तत्वावधान में गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

Share this News

 

छपरा से आनंद वर्मा की रिपोर्ट

भाजपाजिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गांधी चौक से राजेंद्र चौक होते हुए थाना चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजेंद्र चौक पर काम करने वाले मोचीयों को सम्मानित किया गया। थाना चौक पर काम करने वाले मोचीयों को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। हथुआ मार्केट स्थित खादी ग्रामोद्योग भंडार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खादी के हस्त करघा से निर्मित कपड़ो की खरीदारी की गई। श्याम चौक स्थित मूर्ति बनाने वाले कारीगरों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

 

गाँधी जयन्ती तथा लाल बहादुर शास्त्री के जयन्ती पर पौधारोपण भी किया गया। फलदार तथा छायादार पौधे लगाए गएँ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रूप नारायण मेहता, जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, जिला महामंत्री शान्तनु कुमार, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मन्त्री सत्यानंद सिंह, सीमा सिंह, गायत्री देवी, पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता, अनु सिंह, सुशील कुमार सिंह, अजीत सोनी, गणेश गोकुल, अनुप यादव, शत्रुघ्न चौधरी आदि उपस्थित हुए।