Tue. Apr 23rd, 2024

प्रधानमन्त्री के जन्मदिवस पर छपरा सारण से भेजे गए बधाई के हजारों पोस्ट कार्ड

Share this News

छपरा खबर :- 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर मनाए जा रहे ‘सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत छपरा सारण से हजारों कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड भेज कर उन्हें बधाई दी और देशवासियों की अहर्निश सेवा करते रहने के लिए उनके स्वस्थ एवम दीर्घ जीवन की कामना की।17 सितंबर से प्रारम्भ हुए ‘सेवा एवम समर्पण अभियान के अंतर्गत  प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आस्था और विश्वास रखने वाले बड़ी संख्या में आमजनों ने भी अपनी शुभकामनाओं के साथ पोस्टकार्ड भेजे। पोस्टकार्ड अभियान बूथ स्तर तक चला और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये जा रहे गरीब कल्याण एवम सेवा के कार्यों के प्रति उनको बधाई दे उनका अभिनंदन करते हुए सेवा और समर्पण अभियान के संकल्प को और भी मजबूत करने का निर्णय लिया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मजबूत इरादों से कार्य करने की शक्ति बढ़ती है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा प्रधानमंत्री मोदी की ताकत है और उनके संकल्प को जी जान से साकार करने में देवतुल्य कार्यकर्ता पीछे नहीं रहते। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस को लेकर 7 अक्टूबर तक चलन वाले इस अभियान के तहत अभी कई कार्यक्रम किये जाने हैं।

 

जिला महामंत्री शान्तनु कुमार, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, आईटी सेल संयोजक निशांत राज, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह आदि ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

 

Latest News