Thu. Mar 12th, 2026

छपरा में अपराधियों ने ट्रक चालक को मारी गोली

Share this News

छपरा से संवाददाता आनंद वर्मा की रिपोर्ट

छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत खालपुरा गांव के समीप अपराधियों ने एक ट्रक चालक को गोली मार दी घायल का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिवहर जिला निवासी शत्रुघ्न शाह का 25 वर्षीय पुत्र बिरजू शाह जो डोरीगंज महुआ घाट से बालू लोड कर सीतामढ़ी जा रहा था।  रास्ते में छपरा पटना मुख्य पथ पर खलपूरा गांव के समीप खाना बनाकर खाने के लिए ट्रक को रोका और खाना खाने के बाद जब बिरजू और उसके साथी सोने के लिए ट्रक में गए तब अपराधियों ने ट्रक का दरवाजा खटखटाया और उससे जबरन पैसे की मांग करने लगे।

बिरजू ने बताया कि उसने अपराधियों से कहा कि वे पैसा लेकर नहीं चले हैं पैसा उनका मालिक पीछे गाड़ी से लेकर आ रहे हैं । इस पर अपराधियों ने उन्हें उसे गोली मार दी। अपराधी 20 के संख्या में थे।

घायल बिरजू को उसके साथी और अन्य लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया।  मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है और अपराधियों की तलाश जारी है।

Latest News