Tue. Apr 23rd, 2024

सम्मानित किये गए प्रो० (डॉ.) वीरेन्द्र नारायण यादव

Share this News

सम्मानित किये गए प्रो० (डॉ.) वीरेन्द्र नारायण यादव

रिपोर्ट – अर्जुन सिंह

बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रो०(डॉ.) वीरेन्द्र नारायण यादव को बिहार विधान परिषद के आवास समिति का अध्यक्ष तथा सरकारी आश्वासन समिति का सदस्य बनाये जाने पर सारण जद(यू०) में खुशी की लहर है। जद(यू०) नेताओं ने आज अपने नेता के आवास पहुँच माननीय विधान पार्षद सह अध्यक्ष प्रो०(डॉ.) वीरेन्द्र नारायण यादव को फूल-मालाओं एवं बूके भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सम्मान में कशीदे पढ़े। 

_”नमन है आपका, वन्दन है, हें गुरुवर अध्यक्ष प्रो०(डॉ.) वीरेन्द्र नारायण यादव जी आपका अभिनन्दन है।”_

अपने नेता को सम्मानित करने वालो में जद(यू०) के वरीय नेता डा० अशोक कुशवाहा, जद(यू०) महिला प्रकोष्ठ सारण लोकसभा की प्रभारी श्रीमती शोभा गुप्ता, बड़हरिया विधानसभा के प्रभारी प्रो० डॉ० इन्द्रकांत विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय प्रसाद, रमेश प्रसाद, प्रदीप कुमार गुप्ता, शशिभूषण गुप्ता, विजय कुमार सिंह आदि प्रमुख थे ।

जद(यू०) नेताओं ने माननीय विधान पार्षद प्रो0 (डॉ0)वीरेन्द्र नारायण यादव के प्रयास से छपरा में बन रहे प्रेक्षा गृह का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराने से सम्बंधित विषय पर भी चर्चा की । चर्चा के बाद विधान पार्षद महोदय द्वारा तत्क्षण जिला पदाधिकारी सारण से दूरभाष पर प्रेक्षा गृह के गुणवत्तापूर्ण निर्माण से सम्बंधित बात रखी गयी। बाद में जद(यू०) शिष्ट मण्डल जिसमें डा० अशोक कुशवाहा, श्रीमती शोभा गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, अजय प्रसाद, शशिभूषण गुप्ता इत्यादि थे, ने जिला पदाधिकारी -सारण से मिलकर प्रेक्षा गृह का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने एवं सम्राट अशोक भवन का निर्माण भी सीघ्र करवाने संबंधी माँगे रखी।

Latest News