Tue. Mar 10th, 2026

तेज रफ़्तार वाहन ने ली मैट्रिक परीक्षार्थी की जान

Share this News

छपरा। जिले में मैट्रिक का परीक्षा चल रहा है। परीक्षार्थी बाइक से अपने परिजनों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रहा है और जिस से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसी बीच छपरा गरखा मुख्य मार्ग पर परीक्षा देने जा रहे एक परीक्षार्थी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई।
घटना गरखा थाना क्षेत्र के बस मारा पेट्रोल पंप के पास की है। इसी बीच पंचायती राज विभाग के बीपीओ की कार बाइक से टकरा गई जिसमें बाइक सवार परीक्षार्थी की मौत हो गई। वही दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना में गरखा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मोसाहेब टोला निवासी रामा राय के पुत्र अनीश कुमार की मौत हो गई। वही अवध कुमार राय के पुत्र अमर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका हाथ टूट गया है। सकलदेव राय के पुत्र चितरंजन कुमार भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।


उसके गुप्तांग में गंभीर चोट लगी है। तीनों परीक्षार्थी परीक्षा देने गरखा के रेपुरा स्थित परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे तभी भैंसमरा पेट्रोल पंप के समीप या दुर्घटना हुई जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए घायल दोनों छात्रों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है।

Latest News