Fri. Mar 29th, 2024

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, किया जनसभा को सम्बोधित

Share this News

भारी बहुमत से जीत होगी एनडीए प्रत्याशी की- तारकिशोर प्रसाद ।

बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने छपरा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सारण निकाय प्राधिकरण चुनाव  एनडीए विधान पार्षद प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार सिंह कि जीत सुनिश्चित है तथा धर्मेंद्र सिंह भारी बहुमत के साथ चुनाव जीत रहे है। निकाय प्राधिकरण के चुनाव में परिषद के मतदाताओं में एनडीए उम्मीदवार धर्मेंद्र कुमार सिंह के प्रति विश्वास है एवं सारे मतदाता एनडीए उम्मीदवार के प्रति गोलबंद हो चुके हैं। जीत में कहीं कोई संशय नहीं है। धर्मेंद्र सिंह की छवि एक समाजसेवी की है वो जीत कर निश्चित ही पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज बनेंगे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सारण के चुनाव प्रभारी राधा मोहन शर्मा ,सोनपुर  पूर्व विधायक एवं अनुशासन समिति  प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू  पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, वैधनाथ प्रसाद सिंह विकल, आशुतोष झा, भाजपा  जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा , जदयू जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह,  पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, वंशीधर तिवारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद माँझी, ब्रजेश रमण, जिला उपाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, तारा देवी, जय शंकर बैठा, राजेश ओझा, महामंत्री शांतनु कुमार, अनिल सिंह भाजपा प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल,  नितिन राज वर्मा, जिला मंत्री सुपन राय, सत्यानंद सिंह, विरेन्द्र पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, जदयू नेता अशोक कुशवाहा, श्रीनिवास सिंह, गामा सिंह,  शोभा देवी सहित दर्जनों के एनडीए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।