Fri. Apr 26th, 2024

छपरा डबल डेकर निर्माण कार्य जल्द होगा पूर्ण :- मंत्री

Share this News

आनंद वर्मा छपरा संवादाता की रिपोर्ट
आज भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने छपरा परिसदन में विभागीय समीक्षा के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द छपरा के सभी सड़कों का विकास होगा। सभी सड़कों को सुंदर एवं मजबूत बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस रास्ते से हम आए हैं, हमें जैसी जानकारी विधायकों से एवं कार्यकर्ताओं से से प्राप्त हुई है, सब पर अविलंब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि छपरा शहर की जल निकासी की भी समुचित व्यवस्था की जायेगी। मैंने स्वयं छपरा के जलजमाव को आज देखा है निश्चित हीं शहर वासियों को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी।

आज परिसदन में प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी एवं सत्ताधारी दल के उप मुख्य सचेतक तरैया के विधायक श्री जनक सिंह ,अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मंटू, छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता, गरखा के पूर्व विधायक श्री ज्ञान चंद्र माँझी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री राम दयाल शर्मा, उपाध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा, महामंत्री शांतनु कुमार , मंत्री सत्यानंद सिंह , जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल,

विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह ,खेल प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश कुमार सिंह,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनूसिंह,अतिपिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू चौहान, आईटी सेल सह संयोजक नितिन राज वर्मा, छपरा नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ,युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राणा जसवंत सिंह, चरणदास ,अमरजीत सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।