Thu. Mar 12th, 2026

प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला से अनुपस्थित 26 मास्टर ट्रेनर का वेतन स्थगित

Share this News

छपरा से आनन्द वर्मा की रिपोर्ट

  •  मास्टर ट्रेनर को अविलम्ब स्पष्टीकरण देने का निर्देश !

सारण, छपरा : जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पं0) सारण डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे के द्वारा पंचायत आम निर्वाचन-2021 के निमित दिनांक 03 सितम्बर 2021 को एकता भवन में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला से अनुपस्थित कुल 26 मास्टर ट्रेनर से स्पष्टीकरण पूछते हुए 03 सितम्बर 2021 का वेतन स्थगित कर दिया गया है।


जिलाधिकारी के द्वारा जारी आदेशित पत्र में शख्त चेतावनी देते हुए कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर अपना स्पस्टीकरण दें। जारी आदेश में पंचायत चुनाव 2021 के तह्त वर्णित प्रावधानों के अनुरुप कार्रवाई प्रारंभ करने की बात कही गयी है।

Latest News