Wed. Mar 11th, 2026

विजय शंखनाद रैली कर धर्मवीर ने भरा हुंकार

Share this News

विजय शंखनाद रैली कर धर्मवीर ने भरा हुंकार

नवनीत कुमार मिश्रा

विजय शंखनाद रैली कर धर्मवीर ने भरा हुंकार
कोरोना काल और बाढ़ में अपने सेवा कार्य से एक सकारात्मक राजनीति का उदाहरण पेश करने वाले धर्मवीर सिंह ने गोरेयाकोठी से विजय शंखनाद रैली निकाल कर विधानसभा चुनाव का आगाज किया।
गोरेयाकोठी विधानसभा के भावी प्रत्याशी धर्मवीर सिंह हजारों युवाओं के साथ श्रीराम जानकी मन्दिर से पूजा-अर्चना कर शुरुआत की। रैली बसंतपुर से होते हुये मलमलिया, खोड़ीपाकड, मदारपुर, लखनौरा, डुमरा, खवासपुर, बसावँ, कन्हौली भ्रमण किया।
इस दौरान युवाओं में गजब का जोश देखने को मिला।
रैली धर्मवीर सिंह रास्ते पड़ने वाले सभी मंदिरों में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।

Latest News