Wed. Mar 11th, 2026

सीओ का लगा जनता दरबार,फरियादी को जमीनी विवाद में फरियाद की जगी आस

Share this News

सीओ का लगा जनता दरबार,फरियादी को जमीनी विवाद में फरियाद की जगी आस

बी.बी.एन-डेक्स

मशरक थाना परिसर में जिलाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन के आदेशानुसार शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।थाना परिसर में अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया। इस मौके पर दारोगा भावेश कुमार उपस्थित रहे। जमीन से संबंधित शिकायत को लेकर कोरोना काल के बाद दूसरी बार जनता दरबार लगने से लोगों में विश्वास बढ़ी है इसका नतीजा दिखा कि शनिवार के जनता दरबार में जमीनी विवाद के फरियादी की भीड़ उमड़ पड़ी।सभी ने

अंचलाधिकारी से मिलते हुए जमीन पर हो रहे समस्याओ के बारे में आवेदन दिया। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनता दरबार लगाया गया जिसमे पहले से 8 मामले लंबित हैं जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है और आज 5 नये आवेदन आए हैं जिसमें 3 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। मौके पर जमीनी मामलों में पहुंचे अभय कुमार दीक्षित शास्त्री टोला निवासी ने बिना मापी के मकान बनाने में मापी का आवेदन दिया।

Latest News