Wed. Mar 11th, 2026

श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन कर राजद नेता को किया गया याद

Share this News

श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन कर राजद नेता को किया गया याद

रिपोर्ट -रितेश हन्नी

सहरसा – राजद नेता सह पूर्व जिला पार्षद अशोक कामेश की पुण्यतिथि मनाई गई। रमेश झा रोड स्थित उनके निज आवास पर 12 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रदांजलि सभा का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय लोकप्रिय सांसद दिनेश चन्द्र यादव सहित कई अन्य चर्चित नेता शरीक हुए। सांसद ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि स्व० अशोक कामेश एक कुशल संगठनकर्ता और समाजसेवी थे। जिनके अ-समय जाने से समाज को क्षति हुई। मौके

पर उपस्थित सहरसा के पूर्व विधायक अरूण यादव ने कहा कि अशोक कामेश एक कुशल संगठनकर्ता के साथ साथ मिलनसार व्यक्ति थे। जो हर हमेशा सेवाभाव के साथ अपना जीवन जीने को पसंद करते थे। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुये कांग्रेस जिलाध्यक्ष विधानंद मिश्र ने अशोक कामेश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुये कहा कि उनके जीवन से युवा वर्गो को संदेश लेना चाहिये। कम संसाधनो के होते हुये अधिक से अधिक संगठन का काम कैसे किया जाये।

Latest News