Thu. Mar 28th, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री ने किया दरभंगा के बाढ़ क्षेत्र का दौरा

Share this News

दरभंगा से सुमित झा कि रिपोर्ट

बिहार के मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार कुशेश्वरस्थान प्रखंड के पक्षी विहार अवस्थित हेलीपैड पर उतरे। वहाँ से मोटर वोट से मंत्री जल संसाधन संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल मनीष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र अजिताभ कुमार, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम एवंसचिव सूचना एवं जन सम्पर्क अनुपम कुमार ,नगर विधायक श्री संजय सरावगी, विधायक बेनीपुर डॉ. विनय कुमार चौधरी, विधायक अलीनगर मिश्रीलाल यादव, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, विधायक कल्याणपुर-सह- विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, पूर्व विधायक, केवटी डॉ. फराज फातमी इस अवसर पर उनके साथ एंव अन्य पदाधिकारीगण के साथ मोटर वोट से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया साथ में शंकरा मॉडर्न स्कूल में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप एवं कोविड टीकाकरण केंद्र का मुख्यमंत्री द्वारा अवलोकन किया गया।

उन्होंने वहाँ स्वास्थ्य कैंप में जनरल ओ.पी.डी, आई.ओ.पी.डी, संचारी रोग जिसमें टी.वी., मलेरिया का जाँच, गैर संचारी रोग, जिसमें कैंसर, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज का जाँच, वंडर एप्प,व दवा वितरण शिविर का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने कोविड टीकाकरण केंद्र में टीका लेते हुए लोगों का भी अवलोकन किया, वे इस व्यवस्था को देखकर काफी प्रसन्न दिखे।इस अवसर पर उन्होंने एक आम का पौधा भी लगाया।