Thu. Mar 12th, 2026

डी.एम ने किया ई.वी.एम गोदाम का निरीक्षण

Share this News

रिपोर्ट-सुमित झा

दरभंगा:- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रति माह ई.वी.एम गोदाम का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी के द्वारा किया जाना है।

इसी निर्देश के अन्तर्गत जून माह का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा दरभंगा समाहरणालय अवस्थित ई.वी.एम गोदाम का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार तथा निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे।

Latest News