Thu. Mar 12th, 2026

डीपीओ ने कन्हौली हाई स्कूल सहित कई विद्यालयों का किया निरीक्षण

Share this News

डीपीओ ने कन्हौली हाई स्कूल सहित कई विद्यालयों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – नवनीत मिश्रा

बनियापुर (सारण) बनियापुर के एम डी उच्च माध्यमिक स्कूल कन्हौली का डीपीओ एसएस ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया।डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान राजन कुमार गिरी ने विद्यालय के निरीक्षण के क्रम छात्रों शिक्षको की उपस्थिति , विद्यालय के पठन पाठन की

व्यवस्था, अटल लैब,स्मार्ट क्लासेज सहित अन्य पंजी का सविस्तार निरीक्षण किया,वही प्रधानाध्यापक को निर्देशित करते विद्यालय समय से खुलने ,बंद करने तथा समय से शिक्षको की उपस्थित होने का की बात कही।उन्होंने कोविड 19 का प्रोटोकाल का अनुपालन करते 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ विद्यालय की साफ

सफाई,सेनिटाइजर का प्रयोग करने ,छात्रों शिक्षको के लिए साबुन की उपलब्धता पर जोर देते सुरक्षित संचालन का निर्देश दिया।वही डीपीओ ने इस क्रम में कई अन्य विद्यालयों का भी निरीक्षण कर समय से विद्यालय संचालन का निर्देश दिया।

Latest News