Tue. Mar 10th, 2026

आज गांधी जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र सारण के कार्यकर्ता द्वारा महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।

Share this News

आज गांधी जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र सारण के कार्यकर्ता द्वारा महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।

बी.बी.एन-डेक्स

आज गांधी जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र सारण छपरा के तत्वावधान में जिले के विभिन्न प्रखंडों में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको, युवा मंडल के सदस्यों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों जैसे पूज्य बापूजी की तस्वीर पर माल्यार्पण, स्वच्छता एवं श्रमदान, वृक्षारोपण, प्लाग रन (फिटनेस के साथ स्वच्छता) का आयोजन किया गया।। इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र के कार्यालय पर भी जिला युवा समंवयक मयंक भदौरिया की अध्यक्षता मे पूज्य बापू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यालय के पास साफ सफाई एवं दौड़ का भी आयोजन हुआ जिसमें स्वयंसेवक विकास कुमार, कुमारी पंखुरी, आर्य सत्संगी, कार्यालय के स्टाफ गोविंद दास,गांधी राम, पूर्व स्वयंसेवक अमृत कुमार एवं धीरज उपस्थित थे।इस अवसर पर जिला युवा समंवयक मयंक भदौरिया ने सभी को पूज्य बापूजी के सिद्धांतों एवं आदर्शो को अपने जीवन मे उतारने पर बल दिया एवं उनके सबसे मुख्य संदेश स्वच्छता को जन जन तक पहुचाने का आव्हान किया, इसके साथ ही नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक आयोजित फिट इंडिया कार्यक्रम का भी समापन हुआ जिसके माध्यम से जिले के सभी स्वयंसेवको ने इस अवधि के दौरान अपने अपने प्रखंडों में लोगों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु कई जागरूकता कार्यक्रमो का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

Latest News