Thu. Apr 25th, 2024

संस्था नव जागृति परियोजना नई जिंदगी के माध्यम से गरखा के कादना में सिलाई प्रशिक्षण का संचालन

Share this News

संस्था नव जागृति परियोजना नई जिंदगी के माध्यम से गरखा के कादना में सिलाई प्रशिक्षण का संचालन विगत 3 वर्ष से हो रहा है। कुशल प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षु को सिलाई सिखाया जा रहा है। आज प्रखंड के देवराहा बाबा इंटर कॉलेज में प्रशिक्षुओं को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनुप्रिया जी संस्था के सचिव जितेंद्र सिंह एवं मुखिया राकेश चौधरी अक्षय सिंह के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।इस सभा का उद्घाटन मुखिया राकेश चौधरी मुखिया अक्षय कुमार एवं अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए संस्था सचिव जितेंद्र सिंह के द्वारा विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया गया।अवगत हो की नव जागृति विगत कई वर्षों से शिक्षा स्वास्थ्य बाल अधिकार कृषि बाल संरक्षण स्वच्छता जैसे मुद्दों पर कार्य कर रही है। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि आप सभी हुनर ग्रहण कर स्वावलंबी बने।

मुखिया राकेश जी के द्वारा महिलाओं को सशक्त होने हुनर प्राप्त करने और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संदेश दिया। तत्पश्चात संस्था द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण में शामिल 40 युवतियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर गरखा सीडीपीओ अनुप्रिया जी प्रयोजना सुपरवाइजर तरन्नुम प्रवीण के साथ मुखिया राकेश कुमार अक्षय सिंह सचिव जितेंद्र सिंह प्रबंधक सत्येंद्र राय लेखापाल जबकि जकीउद्दीन प्रभात कुमार एवं संस्था कार्यकर्ता राकेश कुमार शहजाद अंसारी पिंटू विभा राजू किरण निकिता नेहा संगीता अंजलि काजल जी के साथ हरिलाल सिंह मौजूद थे।