Fri. Mar 13th, 2026

बीएलओ और पंचायत सचिव ने वोटर लिस्ट में किया हेराफेरी, चुनाव आयोग ने डीएम को सुधारने का आदेश

Share this News

रिपोर्ट अभिषेक कुमार

गड़खा।गड़खा में बीएलओ और पंचायत सचिव की लापरवाही से महम्मदपुर पंचायत के वार्ड नं 6 में कई मतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम दूसरे वार्ड में जोड़ दी गई हैं। बैजनाथ प्रसाद रंजीत कुमार पप्पू प्रसाद परशुराम पंडित उर्मिला देवी जमुनी देवी चंदा देवी राकेश कुमार राजपुकार देवी अशोक कुमार शर्मा प्रणव कुमार मिथिला देवी आनंद कुमार उज्जवल कुमार अर्चना देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी गड़खा डीपीआरओ डीएम कमिश्नर और राज्य निर्वाचन आयोग को आवेदन भेजा जिसमें कहा कि पंचायत सचिव शत्रुध्न तिवारी और बीएलओ विजय कुमार राम की मिलीभगत के कारण वार्ड 6 के अवस्थित मतदाताओं के नाम 1,2,3,4 और 5 वार्डों में कर दी गई तथा पड़ोसी पंचायत मीठेपुर के कई मतदाताओं को शामिल कर दिया गया।जिसपर राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव दिनेश कुमार में जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) को दिनांक 9/4/2021 के माध्यम से महम्मदपुर निवासी बैजनाथ प्रसाद साह के पत्र पर कार्रवाई करते हुए सभी मतदाताओं का नाम सुधारने का निर्देश दिया है।

Latest News