Wed. Mar 11th, 2026

जयनगर नगरपंचायत को नगर परिषद बनाने के लिए चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी उपमुख्यमंत्री से मिलकर सौपा ज्ञापन

Share this News

जयनगर नगरपंचायत को नगर परिषद बनाने के लिए चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी उपमुख्यमंत्री से मिलकर सौपा ज्ञापन

नीतीश कुमार की रिपोर्ट

जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के द्वारा बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मिलकर उनके जन्म दिन कि शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। जयनगर नगरपंचायत को नगर परिषद बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री के डा० रामप्रीत पासवान से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें मंत्री बनने पर बधाई दी और जयनगर नगरपंचायत को नगर परिषद बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री कानून ,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री राम सूरत राय से पटना में सर्किट हाउस में भेट कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेट कर मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। एम एल सी सुमन महासेठ से भी मुलाकात कर उन्हें भी फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और जयनगर नगर पंचायत को नगर परिषद बनाने समेत अन्य मांगो को लेकर मांग पत्र सौंपा। मौके पर जयनगर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव अनिल बैरोलिया, सचिव पवन यादव, कोषाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद गुप्ता, वरीय सदस्य जयनारायण यादव , विनोद सुरेका मौजूद थे।

Latest News